शाहरुख की पार्टी में पर्दे के पीछे क्यों छिपते फिर रहे थे विकी कौशल- जानें मजेदार किस्सा
हाल ही में एक चैट शो के दौरान विकी कौशल ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जब उन्होंने पहली बार शाहरुख खान के घर मन्नत में कदम रखा था। विकी ने बताया कि शाहरुख ने उन्हें बर्थडे पार्टी में घर बुलाया था, जब वह सिर्फ जीन्स टीशर्ट में पहुंच गए थे। जबकि बाकी सितारे पूरे इंडियन परिधान में थे। विकी ने बताया कि पूरी शाम मैं कोने कोने में छिपता रहा।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लैविश पार्टियां काफी मशहूर हैं। हर साल शाहरुख अपने बंगले मन्नत में दिवाली की पार्टी देते हैं, जहां पूरा बॉलीवुड परिवार इकत्रित होता है। तो 2018 की दिवाली पार्टी में विकी कौशल भी पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन फिर जो हुआ, उसे विकी अब तक नहीं भूल पाए हैं।
बहरहाल, यह किस्सा तो काफी मजेदार रहा, जिसे विकी आज भी याद करते हैं। फिल्मों की बात करें तो विकी फिलहाल शूजित सरकार की फिल्म ऊधम सिंह और फिर करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications