#Journey: सलमान की बहन से लेकर सलमान खान की हीरोइन बनने तक!

स्वरा भास्कर आजकल अपनी अगली फिल्म अनारकली ऑफ आरा को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। लेकिन इसी के साथ वो अपने करियर से जुड़े कई राज़ खोल रही हैं और अब उन्होंने खोला है सलमान खान की हीरोइन बनने का राज़।

कहते हैं कि बॉलीवुड में हर टैलेंटेड इंसान का वक्त आता है, और स्वरा भास्कर के लिए वो वक्त आ चुका है। पिछले साल निल बटे सन्नाटा से सबका दिल जीतने के बाद वो अब अनारकली ऑफ आरा में दिखाई देंगी और इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने सलमान की सुलतान में आर्फा बनने की कहानी बताई।

स्वरा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि आदित्य चोपड़ा सुलतान की लीड हीरोइन ढूंढ रहे हैं तो उन्होंने उन्हें एक मेसेज किया जिसमें लिखा कि मैं सुलतान की लीड हीरोइन के लिए परफेक्ट हूं। मुझे लगता है कि मैं मज़बूत हूं और पहलवान लगूंगी।

when-swara-bhaskar-called-up-to-root-salman-khan-s-heroine-sultan

इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने उन्हें मेसेज करते हुए कहा कि स्वरा मैं जानता हूं कि आप इस रोल को बखूबी निभाएंगी। लेकिन फिर भी मुझे नहीं लगता कि आप सुलतान की लीड हीरोइन के लिए परफेक्ट होंगी।

स्वरा का कहना है कि उन्हें ये बात बहुत ही पसंद आई कि आदित्य चोपड़ा ने खुद उन्हें रिप्लाई किया और ये बात उनके लिए मायने रखती है।
[Also Read: "मैं शाहरूख खान की मां का रोल अभी से कैसे कर सकती हूं" ]

वैसे अगर स्वरा ये रोल कर लेती तो वो भी एक खास तरह की लिस्ट में शामिल हो जाती। बॉलीवुड की वो हीरोइनें जो एक ही एक्टर की बहन बनीं और हीरोइन भी। प्रेम रतन धन पायो में स्वरा सलमान खान की बहन बनी थीं। वैसे जानिए सुलतान किस किस को ऑफर हुई -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X