शाहरुख खान- अजय देवगन की जोड़ी REJECT.. इन सुपरस्टार्स के साथ ब्लॉकबस्टर फाइनल
करण जौहर ने अपनी फिल्म 'कलंक' की घोषणा कर दी है। वरूण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। बता दें, यह करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट है और 15 साल से वह इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता यश जौहर के काफी करीब थी।
अक्षय कुमार फिल्म से OUT.. खान सुपरस्टार ने सामने रखी अपनी शर्त!
खास बात है कि जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हुआ था.. तो फिल्म के लिए पहली च्वॉइस शाहरुख खान, अजय देवगन, काजोल और रानी मुखर्जी थे। लेकिन फिर करण जौहर स्क्रिप्ट में काफी बदलाव करते गए.. वह एक बोल्ड फिल्म बनाना चाहते थे। लिहाजा, उस वक्त उन्होंने प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिया। लेकिन अब एक बार फिर जब फिल्म पर काम शुरु हुआ है.. स्टारकास्ट बदल चुकी है।

कोई शक नहीं कि शाहरुख, अजय देवगन जैसे स्टार का एक फिल्म में होना फैंस को क्रेजी कर जाता। खैर, कलंक का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। फिल्म के लिए तीन बड़े प्रोडक्शन हाउस ने हाथ मिलाया है। धर्मा प्रोडक्शन, साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो.. कलंक की कहानी 1940s के समय की है।
फिल्म की कहानी दो भाईयों के इर्द- गिर्द घूमती है। वरूण धवन- आदित्य रॉय कपूर भाई हैं.. जबकि माधुरी दीक्षित- संजय दत्त उनके अभिभावक के रूप में दिखेंगे।
बता दें, फिल्म में पहले श्रीदेवी को फाइनल किया गया था। लेकिन उनके निधन के बाद माधुरी दीक्षित के जगह ले ली। कलंक के साथ माधुरी दीक्षित और संजय दत्त लगभग 21 सालों के बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। वहीं, वरूण- आलिया की यह बतौर जोड़ी चौथी फिल्म होगी।
खैर, शाहरुख- अजय देवगन को एक फिल्म में देखने का हमारा सपना तो अधूरा रह गया। बहरहाल, यहां जानें और कौन सी फिल्में हैं.. जो सुपरस्टार्स होते हुए भी कभी नहीं बन पाईं-


Click it and Unblock the Notifications
