VIRAL: इस एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन पर लगाया था आरोप- बिग बी ने मुझे गलत तरीके से छुआ

अब जबकि मी टू अभियान की शुरूआत बॉलीवुड में भी शुरु हो चुकी है। नाना पाटेकर से लेकर आलोक नाथ तक के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जब साल 2011 में एक्ट्रेस सयाली भगत ने अमिताभ बच्चन पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था।

आलोक नाथ शराब पीकर मेरे कमरे में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे- संध्या मृदुल

जी हां, इस मामले पर एक बयान जारी किया गया था। बयान के अनुसार, टीनू वर्मा की फिल्म 'द वीकेंड' की लॉचिंग के दौरान अमिताभ बच्चन चीफ गेस्ट थे। सभी अमिताभ के पैर छू रहे थे। जब सयाली अमिताभ से आशीर्वाद लेने झुकीं तो उन्होंने गलत तरीके से सयाली को छुआ था। इसके अलावा सयाली ने इंडस्ट्री के शाइनी आहूजा, आर्य बब्बर, साजिद ख़ान और कई बड़े कलाकारों पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।

Amitabh Bacchan

मीडिया में यह खबर आते ही हंगामा मच गया। फिर इस मामले में अमिताभ बच्चन ने पुलिस का सहारा लिया। खैर, बाद में एक्ट्रेस ने खुद ही इस बयान को झूठा करार दे दिया और आरोपों से मुकर गईं। उन्होंने ये स्पष्ट कर दिया था ये स्टेटमेंट उनकी सहमति के बगैर जारी कर दिया था और इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।

बहरहाल, यह मामला तो झूठा था। लेकिन फिलहाल बॉलीवुड में जो तूफान आया है.. उसमें कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X