संजय ख़ान का जब पत्नी की प्रेग्नेंसी के दौरान चल रहा था अफेयर, ज़रीन ने किया था शॉकिंग खुलासा

एक्टर और डायरेक्टर संजय ख़ान अपने समय के मशहूर कलाकार में शुमार थे। लेकिन, एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनकी पत्नी ज़रीन ने खुद उनसे जुड़े कई शॉकिंग खुलासे किए थे। संजय ख़ान की पत्नी ज़रीन ने कहा था कि वो जब प्रेग्नेंट थीं तब संजय ख़ान का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा था।

दरअसल, सिमी गरेवाल के शो 'रॉन्देवू विद सिमी गरेवाल' में संजय ख़ान और ज़रीन शामिल हुए थे। इस दौरान ही ज़रीन ने यह खुलासा किया था और कहा था कि उनके पास धैर्य और हिम्मत थी कि वो इससे डील कर सकीं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें पता था कि वो लौट कर उनके पास ही वापस आएंगे।

when-sanjay-khan-wife-zarine-revealed-that-he-cheated-on-her-when-she-was-pregnant

आपको बता दें कि उस समय में संजय ख़ान और जीनत अमान की अफेयर की खबरें हमेशा सुर्ख़ियों में रहती थी। कहा तो ये भी जाता है कि दोनों ने शादी भी की थी। संजय ख़ान-जीनत अमान की फिल्म 'अब्दुल्ला' 1980 में रिलीज हुई थी और इसी साल जाएद ख़ान का जन्म हुआ था।

शो की होस्ट सिमी गरेवाल ने जब संजय ख़ान और ज़रीन से इसके बारे में पूछा था तो संजय ख़ान ने कहा, 'ऐसा हो सकता था।' जब ज़रीन से ये पूछा गया कि क्या ये तब हुआ जब वो जाएद ख़ान को जन्म देने वाली थी। ज़रीन ने इसका जवाब हां में दिया था। वहीं, संजय ख़ान ने कहा था, 'मैं ऐसा वादा नहीं करता जो मैं पूरा ही ना कर सकूं।'

साथ ही ज़रीन ने भी स्माइल के साथ कहा था, 'मैं अपने पति को जानती हूं। उन्होंने एक बार फिर गलती की थी लेकिन एक एक्टर की पत्नी होते हुए आपको धैर्य रखना पड़ता है और साथ ही हिम्मत भी कि वो वापस मेरे पास आएंगे।' उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि उनकी शादी टूट जाएगी। संजय ख़ान ने तब कहा था, 'हम दोनों के बीच विश्वास था।'

जब सिमी गरेवाल ने आगे उनसे विस्तार से पूछा तो ज़रीन ने कहा, 'मैं आपको आश्वासन देती हूं कि पहली बार उनकी जिंदगी में कोई ग्लैमरस लड़की नहीं आई थी। कई महिलाएं उन पर मर मिटती थी लेकिन वो हमेशा से मेरे थे।'

आपको बता दें कि 'अब्दुल्ला' फिल्म का संजय ख़ान ने निर्देशन किया था। इस फिल्म में राज कपूर और डैनी डेंजोंगप्पा भी थे। संजय ख़ान और ज़रीन के चार बच्चे हैं जिसमें सुजैन ख़ान जानी मानी एंटरप्रेयॉर और ज़ाएद ख़ान एक्टर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X