जब सलमान खान को पीटने के लिए घर पहुंच गए थे संजय दत्त, गुस्सा देख कांप गए थे 'भाईजान'

When Sanjay Dutt tried to beat Salman Khan: सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी दोस्ती और दुश्मनी दोनों निभाने के लिए जाने जाते हैं। ठीक ऐसा ही हाल संजय दत्त का भी है। संजय दत्त सलमान खान को छोटे भाई की तरह प्यार करते हैं। उनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं। लेकिन, एक ऐसा समय भी आया था जब दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई थी।
दोनों के रिश्ते इस कदर बिगड़ गए थे कि संजय दत्त सलमान खान पीटने के लिए उनके घर तक पहुंच गए थे। करियर के शुरुआती दिनों में सलमान खान ने संजय दत्त के साथ 'साजन' फिल्म में काम किया था। दोनों इस दौरान काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। यह फिल्म भी जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित सलमान खान और संजय दत्त के साथ नजर आई थीं।
इस दौरान सलमान खान अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ रहे थे और उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट हो रही थीं। इस दौरान कई लोग मानने लगे थे कि पॉपुलैरिटी बढ़ने के बाद सलमान खान के तेवर बदल गए हैं। उनका व्यवहार पहले से काफी अलग हो गया है। संजय दत्त ने भी ऐसा ही महसूस किया।
कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो संजय दत्त को सलमान खान की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। संजय दत्त सलमान खान से इस कदर नाराज हो गए कि सलमान खान के घर के बाहर जाकर उन पर चिल्लाने लगे थे। कहा जाता है कि, उन्हें इतने गुस्से में देख सलमान खान भी कांपने लगे थे।
लेकिन, सलमान खान ने खुद को संभाला और अधिक रिएक्ट नहीं किया। कहा जाता है कि इस के बाद सलमान खान और संजय दत्त के बीच कई सालों तक तनाव रहा पर कुछ सालों के बाद दोनों का गुस्सा शांत हुआ और दोस्ती की नई शुरुआत हुई।


Click it and Unblock the Notifications