किसने दिलाया सलमान खान को गुस्सा.. पड़ी डांट!
[गपशप] सलमान खान ने कल यानि कि 10 जुलाई को अपने फैंस के साथ लाइव चैट किया। जहां सलमान को इस लाइव चैट के दौरान मजेदार अंदाज में देखा गया। शायद ही किसी को पता हो कि उससे पहले सलमान खान कितने गुस्से में थे।

दरअसल, वीडियो चैट के लिए सलमान जब मेहबूब स्टूडियो पहुंचे तो वहां उन्हें बजरंगी भाईजान के काफी कम पोस्टर्स दिखाई दिए। जिसे देखकर सलमान को गुस्सा आ गया। बता दें, यह लाइव चैट बजरंगी भाईजान प्रमोशन का एक हिस्सा था।
Top 10: फैंस के सवाल और सलमान का जवाब..शाहरूख से लेकर डेटिंग तक..
लाइव चैट शुरू होने में काफी कम समय रह गया था। जब वहां का स्टाफ चीजें व्यवस्थित करने में ही लगा था। सलमान ने बजरंगी भाईजान के और पोस्टर्स भी लगवाए।
VIDEO: #LiveChat में कुछ ऐसा रहा सलमान खान और फैंस का साथ
सूत्रों की मानें तो सलमान हाई फीवर में थे। लेकिन फिर भी वे लाइव चैट करने टाइम से पहुंचे थे। लेकिन वहां तैयारियां की नाम पर यह सब देखकर सलमान को गुस्सा आ गया।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

