VIDEO: जब सलमान ने बांटी थी यादें, जेल में कैसी थी उनकी जिंदगी!
[गपशप] सलमान खान को हिट एंड रन केस मामले में 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। बहरहाल, बता दें, सलमान साल 2007 में भी 18 दिनों के लिए ठाणे सेंट्रल जेल में रह चुके हैं। उसके बाद उन्हें बेल दे दी गई थी।
बहरहाल, सलमान खान को ज्यादा वक्त जेल में बिताना पड़ेगा, इसमें तो हमें शक है। लेकिन फिलहाल उन्हें कोर्ट के चक्कर काटने से छुटटी नहीं मिल पाएगी।
साल 2007 में जब सलमान जेल गए थे तो उस भी यह हिट एंड रन केस काफी लाइमलाइट में आया था। बता दें, यह घटना साल 2002 की है, जब सलमान की गाड़ी ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया था। उनमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए थे।
यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं, एक ऐसा वीडियो जहां सलमान ने अपने उन 18 दिनों को मीडिया के साथ बांटा है, जो उन्होंने जेल में बिताए थे। यहां जानिए- क्या है सलमान खान की हिट एंड रन केस!


Click it and Unblock the Notifications
