#DoTookBaat: अमिताभ बच्चन ने कभी शशि कपूर को उनका हक नहीं दिया!
Recommended Video

Shashi Kapoor: When he SAVED Amitabh Bachchan's life during shooting | FilmiBeat
आज मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस है, बंगला है, गाड़ी है...क्या है तुम्हारे पास?" इस सवाल का जवाब बॉलीवुड के इतिहास का सबसे अहम डायलॉग बन गया - मेरे पास मां है।
और ये एक डायलॉग शशि कपूर को हिंदी सिनेमा का सबसे बेहतरीन भाई बना गया। अगर कभी भी भाईयों की बात हो तो वो शशि कपूर के बिना पूरी नहीं हो सकती।

इसी के साथ अमिताभ बच्चन और शशि कपूर एक ऐसी सफल जोड़ी बनकर उभरे जिसका कोई काट नहीं था। दोनों ने साथ में 12 फिल्में की। दो और दो पांच, शान, सिलसिला, नमक हलाल जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका भी मचा दिया।


Click it and Unblock the Notifications