VIDEO: जब शाहरूख ने रणवीर से कहा- 'तुम आ गए हो.. अब हमारा क्या होगा!'
[गपशप] बाजीराव मस्तानी और दिलवाले की क्लैश के बीच हम यहां एक स्पेशल वीडियो लेकर आए हैं। यह स्पेशल लम्हा था स्टार स्क्रीन एवार्ड्स के दौरान जब रणवीर सिंह को करण जौहर के हाथों बेस्ट डेब्यू एवार्ड मिला था। इतना ही नहीं, जो शाहरूख खान ने रणवीर को उस समय कहा था, हमें सुनकर काफी अच्छा लगा।
जब रणवीर ने एवार्ड लिया तो उनके आंसू रूक ही नहीं रहे थे। रणवीर काफी इमोशनल हो गए थे तो फिर शाहरूख खान ने उन्हें स्टेज पर रोका। शाहरूख शो होस्ट कर रहे थे।
Must Read: बेस्ट एक्टर 2015
शाहरूख ने रणवीर की जमकर तारीफ की.. और कहा.. रो तुम क्यों रहे हो.. रोना तो हमें चाहिए कि अब इंडस्ट्री में तुम आ गए हो.. हमारा क्या होगा।
कहीं न कहीं शाहरूख की वह बात आज सही साबित होती दिख रही है। जब बाजीराव मस्तानी को दिलवाले के सामने दर्शक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। और रणवीर तारीफ पर तारीफ बटोर रहे हैं। बहरहाल, हमें यह वीडियो काफी अच्छा लगा.. आप भी देखें-


Click it and Unblock the Notifications


