जब दीपिका नहीं आलिया भट्ट को अपनी फिल्म में चाहते थे रणबीर कपूर, 8 सालों में बदला सबकुछ
इम्तियाज़ अली की फिल्म 'तमाशा' की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। कई लोगों को हर बार फिल्म देखने के बाद कुछ नया मिलता है। कई लोगों को ऐसा भी लगता है कि 'तमाशा' ओवररेटेड फिल्म लगती है। लेकिन, एक बात साफ है कि फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी।

अब आप सोच कर देख सकते हैं कि अगर 'तमाशा' में दीपिका पादुकोण की जगह 'तारा' का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया होता तो फिल्म कैसी होती? जी हां, आप शायद जानकर हैरान हो जाएं कि रणबीर कपूर ने इम्तियाज़ अली को तारा के लिए आलिया भट्ट को लेने का सुझाव दिया था।


Click it and Unblock the Notifications