..................... When Ranbir Kapoor appreciated Ileana D'cruz belly during promotion of Barfi movie 'आपकी बेली कितनी खूबसूरत है'...जब रणबीर कपूर ने इलियाना की ऐसे की थी तारीफ, और फिर...। - Hindi Filmibeat

'आपकी बेली कितनी खूबसूरत है'...जब रणबीर कपूर ने इलियाना की ऐसे की थी तारीफ, और फिर...

ranbir ileana

When Ranbir Kapoor gave compliment to Ileana D'cruz: कई बार बॉलीवुड स्टार्स बोलते-बोलते कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो उन्हें भी समझ नहीं आता कि शायद इसका अर्थ गलत निकाल लिया जाए। ऐसा ही कुछ रणबीर कपूर के साथ हो चुका है। 'बर्फी' फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने इलियाना की जमकर तारीफ की थी।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने इलियाना के बैली की तारीफ की थी लेकिन ये सुनकर वो शरमा गई थीं। 2012 में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना फिल्म को प्रमोट कर रहे थे। तभी एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने इलियाना डिक्रूज को लेकर बात की थी।

उन्होंने कहा था- मैंने इलियाना को सबसे ज्यादा देखा जब मैं पोलाची (तमिलनाडु) नामक इस जगह पर गया था और केवल साउथ चैनल चल रहा था। मैंने जो भी चैनल लगाया वो ही नजर आ रही थी। मैंने पहली बार उनकी बैली देखी और मैं हैरान रह गया...आपकी बैली कितनी खूबसूरत है।' इस पर रिएक्ट करते हुए प्रियंका ने हंसते हुए कहा था- 'यह ऐसी तारीफ है जो आपको कहीं नहीं मिलेगी।' रणबीर की ये बातें सुनकर इलियाना झेंप गई थी और उन्होंने 'थैंक्यू' कहा था।

बता दें कि, इलियाना ने बॉलीवुड में डेब्यू से पहले कई साउथ की फिल्मों में काम किया था। वो साउथ की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक थीं। बॉलीवुड में उन्होंने 'बर्फी' फिल्म से ही कदम रखा था और इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा भी गया था। इसके बाद इलियाना ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया।

हाल ही में इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अनाउंस किया कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ से उन्हें आने वाले बच्चे के लिए बधाई मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X