जब दाऊद इब्राहिम का मजाक उड़ाने पर राजू श्रीवास्तव को मिली थी धमकी, गजोधर भैया ने दिया था करारा जवाब

बॉलीवुड के दिग्गज हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक है लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर कॉमेडी की दुनिया में शानदार वापसी करेंगे। राजू श्रीवास्तव उन हास्य कलाकारों में गिने जाते हैं जो निडर होकर किसी पर भी चुटकुला सुनाने में यकीन करते हैं।

राजू श्रीवास्तव अपने चिर परिचित अंदाज में नेताओं की भी खिंचाई करने से बाज नहीं आते हैं। एक समय ऐसा भी था जब दाऊद इब्राहिम काफी चर्चा में था और राजू श्रीवास्तव, दाऊद पर भी चुटकुला सुनाया करते थे। दरअसल, उन्हें धमकी दी गई थी कि अगर वो दाऊद इब्राहिम पर चुटकुले सुनाएंगे तो उन्हें जान से भी मारा जा सकता है।

When Raju Srivastava got threatening to not crack joke on dawood ibrahim

राजू श्रीवास्तव ने शेयर किया था कि 2010 के आसपास वो दाऊद इब्राहिम पर भी खूब चुटकुले सुनाते थे। उनके वीडियो पाकिस्तान में भी खूब वायरल होने लगे जिसके बाद दाऊद के नजदीकी लोग नाराज हो गए। उन्हें राजू श्रीवास्तव का ये अंदाज नहीं पसंद नहीं आया था। राजू श्रीवास्तव को धमकी दी गई थी।

पाकिस्तान से उन्हें व्हाट्सएप पर फोन कर चेतावनी दी गई है कि दाऊद, छोटा शकील और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाना वो छोड़ दें। वरना उन्हें और उनके परिवार को बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

वहीं, राजू श्रीवास्तव ने करारा जवाब देते हुए कहा था, 'अगर किसी अपराधी का एनकाउंटर होगा तो हम मौज लेंगे। भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी तो किस भारतीय को अच्छा नहीं लगेगा। हम कनपुरिया हैं, अपने दम पर बने हैं, हम डरने वाले नहीं हैं। ऐसे मौकों पर मैं तिरंगा बुलंद करने की बात करता हूं और मैं हर मच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X