..................... When Priyanka Chopra started behaving like Sonia of Aitraaz movie in real life, read all details. Throwback: जब प्रियंका चोपड़ा रियल लाइफ में बन हई थीं 'ऐतराज' की 'सोनिया', मां ने ऐसे दिखाया आईना। - Hindi Filmibeat

Throwback: जब प्रियंका चोपड़ा पर हावी हो गई थी 'ऐतराज' की 'सोनिया', मां ने ऐसे दिखाया आईना

priyanka chopra aitraz

Priyanka Chopra throwback: कई बार स्टार्स को फिल्मों के किरदार के हिसाब से खुद का ढालना पड़ता है। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन , कई बार अपने रोल के हिसाब से खुद को ढालने के बाद उनको वापस लौट पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ प्रियंका चोपड़ा के साथ 'ऐतराज' फिल्म के दौरान हुआ था।

'ऐतराज' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा करीना कपूर और अक्षय कुमार भी थे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नकारात्मक किरदार था। प्रियंका चोपड़ा को 'सोनिया' के किरदार से अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। अब 19 सालों के बाद प्रियंका चोपड़ा ने फिल्स से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कि, 'सोनिया' से वापस प्रियंका चोपड़ा बनने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी। सोनिया का किरदार कहीं ना कहीं उनके अंदर रह गया था जिसे निकालने में उनकी मां ने उनकी मदद की थी और उनके ऊपर से सोनिया का भूत उतार दिया था।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया है कि उनकी मां, उनके व्यवहार को नोटिस कर रही थीं। उन्होंने कहा - 'मेरी मां ने मेरा एक वीडियो बनाया था जो मुझे सिर्फ यह दिखाने के लिए था कि मेरा व्यवहार कैसे बदल गया है। प्रियंका चोपड़ा ने साथ ही यह भी माना कि अक्षय कुमार और करीना कपूर जैसे बड़े स्टार्स काम करने से वो नवर्स हो गई थीं।

जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि 'सोनिया' के किस तरह के व्यवहार को वो घर तक ले आई थीं। इस पर उन्होंने कहा कि, उन्होंने किसी तरह का बुरा बर्ताव नहीं किया। लेकिन, सोनिया की तरह धीरे से घर के अंदर घुसना, उसकी तरह बात करना। धीरे से कॉफी का कप उठाकर आपकी ओर देखती। मेरी मां हर चीज को नोटिस कर रही थी। फिर एक दिन उन्होंने मुझे खूब डांटा।

आगे उन्होंने कहा कि मां ने एक दिन उन्हें डांटते हुए कहा- 'हैलो, यहां पर कोई कैमरा नहीं है. घर वापस आओ। कैरेक्टर से बाहर निकलने पर ही घर के अंदर कदम रखना।' प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मां की बातों से मैं सोच में पड़ गई थीं। मैं ऐसा थी कि मैं क्या कर रही हूं? दरअसल, तब मैं बॉलीवुड में पैर जमा रही थी और उम्र भी बहुत ज्यादा नहीं था। मैं उस किरदार को लेकर बहुत घबराई हुई थी। लेकिन मेरी मां ने मुझे जल्दी ही इन सब से बाहर निकाल दिया।

Read more about: priyanka chopra bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X