..................... When Neena Gupta recalls when a director abused her badly, she started crying on set। नीना गुप्ता को जब डायरेक्टर ने दी थी गालियां, फिल्म के सेट पर फूट-फूटकर रो पड़ी थीं एक्ट्रेस - Hindi Filmibeat

जब डायरेक्टर ने नीना गुप्ता को जूही चावला के सामने दी थी गंदी गालियां, रो पड़ी एक्ट्रेस

Neena Gupta

अभिनेत्री नीना गुप्ता को बॉलीवुड की सबसे मजबूत अभिनेत्रियों में गिना जाता है। ना सिर्फ अपनी शानदार फिल्मी करियर बल्कि निजी जिंदगी में कई बोल्ड च्वाइस की वजह से उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। 'बधाई हो' के बाद नीना गुप्ता ने बॉलीवुड में एक अलग रास्ता तय किया और एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्में करती गईं।

कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म 'उंचाई' और वध रिलीज हुई है। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और उनके अभिनय की भी काफी तारीफ हुई। वहीं, बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू देते हुए नीना गुप्ता ने हैरान कर देने वाला वाक्या शेयर किया।

नीना गुप्ता से दरअसल, करियर उनके साथ हुए सबसे अजीब किस्से के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब देते हुए नीना गुप्ता ने बॉलीवुड के सालों पहले के काम करने के तरीके पर भी बात की।

अपनी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर नीना गुप्ता ने 80 और 90 के दशक के वर्क कल्चर के बारे में बात करते हुए एक वाक्या शेयर किया और बताया- 'मैं एक फिल्म कर रही थी और उसमें मेरी बहुत छोटी सी भूमिका थी। एक सीन में सिर्फ 2-3 डायलॉग्स थे। शूट वाले दिन उन डायलॉग को भी काट दिया गया था। मेरी कोई भूमिका नहीं बची थी।'

उन्होंने आगे बताया- 'मैं निर्देशक के पास गई और कहा मेरे पास सिर्फ दो लाइनें थीं और आपने उन्हें भी काट दिया।' उन्होंने मुझे सबके सामने मां-बहन की गाली दी। विनोद खन्ना, जूही चावला, सब लोग और मैं बस रोना शुरू कर दिया क्योंकि उन्होंने मुझे सबके सामने गाली दी।' नीना गुप्ता ने साथ ही कहा कि, बॉलीवुड में आज यह नहीं होता है या अगर होता तो मुझे मां बहन की गालियां नहीं देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X