Nawazuddin Siddiqui:जब खिलौने की फैक्ट्री में गार्ड थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, लेकिन इस वजह से निकाल दिये गए बाहर

when-nawazuddin-siddiqui-fainted-while-working-during-the-days-of-struggle-actor-revealed

Nawazuddin Siddiqui: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन कलाकारों में हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है और दर्शकों को हमेशा अपने बहुमुखी प्रदर्शन से प्रभावित किया है। हालांकि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने से पहले उन्होंने काफी संघर्ष का सामना किया है। एक छोटे से शहर से आने वाले नवाज़ुद्दीन ने पैसों के लिए एक खिलौने की फैक्ट्री में एक सिक्योरिटी गॉर्ड तक की नौकरी की, जो उनके बेहद मुश्किल अनुभव रहा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब नवाज़ुद्दीन से एक गॉर्ड के रूप में उनकी नौकरी की कहानी के बारे में पूछा गया, तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैंने नौकरी के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करने के लिए पैसे का इंतजाम करने के लिए गहनों पर लोन लिया और सोचा कि एक बार जब मुझे नौकरी मिल गई तो मैं ये चुका दूंगा। लेकिन मुझे नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि मैं बहुत कमजोर था।"

उन्होंने आगे काम को लेकर अपने मुश्किल अनुभव के बारे बात करते हुए कहा, "मैं नोएडा की गर्मी में एक खिलौने की फैक्ट्री के बाहर खड़ा रहता था। इसलिए, एक या दो बार मैं गर्मी के कारण बेहोश हो चुका हूं, और जब भी मैं बेहोश हुआ, संयोग से मालिक ने ये सब देख लिया।"

नवाजुद्दीन की यह कहानी वास्तव में इस बात की प्रेरणा है कि कैसे उन्होंने मुश्किल समय में भी अपना रास्ता बनाया और एक सफल अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई, जो लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा है।

फिल्मों की बात करें तो, नवाजुद्दीन इस साल फिल्म 'हड्डी' में नजर आएंगे। अक्षत अजय शर्मा निर्देशित इस फिल्म को 2023 में रिलीज करने की प्लानिंग है। नवाज़ुद्दीन को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया-स्टारर 'हीरोपंती 2' में देखा गया था।

'हड्डी' के अलावा उनके पास अभी 'टीकू वेड्स शेरू' और 'बोले चूड़ियां' जैसी फिल्में भी हैं। लेकिन रिलीज डेट्स फाइनल नहीं हैं। इतना ही नहीं, बल्कि नवाजुद्दीन को इंडो-अमेरिकन फिल्म 'लक्ष्मण लोपेज' (Laxman Lopez) में बतौर लीड एक्टर कास्ट किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन रॉबर्टो जिरॉल्ट कर रहे हैं।

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X