अजय देवगन के अफेयर की खबरें सुन काजोल ने उठाया था ये कदम, शादी टूटने से बची थी !

By Filmibeat Desk

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स में से एक हैं। दोनों 22 साल से साथ रह रहे हैं। दोनों की अक्सर रोमांटिक लाइफ डिस्कस की जाती है। लेकिन अजय देवगन और काजोल की जिंदगी में उतार-चढ़ाव भी आए। एक बार तो दोनों का रिश्ता टूटते टूटते बचा था।

दरअसल काजोल को अजय देगवन की एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बढ़ती नजदिकियों की खबर लगी थी। इस अफवाह को काजोल सहन नहीं कर पाई थीं और उन्होंने पति अजय देवगन को बच्चों के साथ घर छोड़ने की धमकी दे डाली थी।

Ajay Devgan

फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के बाद अजय देवगन और काजोल में खटपट की खबरें सामने आईं। कहा जाता है कि फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के दौरान अजय देवगन और कंगना रनौत की नजदिकियां बढ़ने लगी थीं, ऐसी अफवाहों को सुन काजोल ने तुरंत पति को एक्ट्रेस से दूर रहने की नसीहत दे डाली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि कंगना रनौत और अजय देवगन इस फिल्म की शूटिंग के चलते साथ में काफी समय गुजारने लगे थे। दोनों की नजदिकियों की अफवाहें आम होने लगी थी। हालांकि ये खबरें महज गॉसिप्स थे जिस पर न तो कभी अजय ने न काजोल ने रिएक्ट किया है।

अजय देवगन ने दिलवाई कंगना रनौत को फिल्में

अजय देवगन ने दिलवाई कंगना रनौत को फिल्में

अफवाहों का कहना है कि अजय देवगन और कंगना एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। अजय देवगन ने कंगना को रास्कल और तेज जैसी फिल्में दिलवाने में मदद भी की थी।

विद्या बालन को छोड़ कंगना को साइन किया गया

विद्या बालन को छोड़ कंगना को साइन किया गया

गॉसिप्स की मानें तो अजय देगवन की वजह से ही तेज फिल्म कंगना को मिली थी वरना विद्या बालन को ये फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन अजय देवगन के कहने के चलते ही कंगना की झोली में ये फिल्म आ गई थी।

अजय देवगन पर भड़क गई थीं काजोल

अजय देवगन पर भड़क गई थीं काजोल

अजय देवगन और कंगना रनौत के अफेयर की अफवाहें जब काजोल तक पहुंचीं तो वह आग बबूला हो गईं और पति को कस के सुना डाला।

काजोल ने दी थी अजय देवगन को घर छोड़ने की धमकी

काजोल ने दी थी अजय देवगन को घर छोड़ने की धमकी

मीडिया गलियारे में जारी गॉसिप्स का कहना है कि अजय देवगन और कंगना के रिश्ते की खबरों को सुन काजोल ने पति को घर छोड़ने की धमकी दे दी थी। साथ ही अजय से साफ कह दिया था कि वह आगे से कंगना के साथ काम भी नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X