नील के भारतीय होने पर शक!
हाल में अभिनेता नील नीतिन मुकेश को युएस एयरपोर्ट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। युएस अधिकारियों को उनके भारतीय होने पर शक था। नील के सभी सबूत दिखाने के बाद भी उन्हें यकीन नही हो रहा था। नील को तकरीबन डेढ घंटे के लिए एयरपोर्ट पर रोका गया।
नील ने इस बारे में बताया, '' जिस अफसर ने मुझे रोका उसका कहना था कि मै भारतीय नही लगता हूं क्योंकि भारतीय इतने गोरे नही होते है। मैंन उन्हें मेरा पासपोर्ट देखने के लिए बोला तो उन्होने इंकार कर दिया। तब मैंने उन्हें कहा कि आप नेट पर मेरे नाम को सर्च करें। नेट पर मेरी पहचान होने के बावजूद उसने मुझे काफी देर खड़ा रखा।''
नील अपनी फिल्म न्यूयार्क के प्रमोशन के लिए युएस में थे।


Click it and Unblock the Notifications