जब फराह खान ने कहा था- मेरे तीनों बच्चे आईवीएफ से हुए हैं, पिज्जा मैन ने नहीं डिलीवर किए

फराह खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। फराह खान शानदार कोरियोग्राफर तो हैं ही, साथ ही अपनी सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। फराह खान इस वजह से कई बार खबरों में छा जाती हैं। वो अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं और ऐसा ही कुछ, तब हुआ था जब फराह खान ने 43 साल की उम्र में तीन बच्चों को जन्म दिया था।
दरअसल, 2008 में फराह खान ने अपने तीनों बच्चों को आईवीएफ की मदद से जन्म दिया था। तब फराह खान को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। जब फराह खान ने बच्चों को जन्म दिया था तब उनकी उम्र 43 साल थी। अक्सर कहा जाता है कि, इस उम्र में मां बनना मुश्किल होता है लेकिन विट्रो फर्टिलाइजेशन के जरिये फराह खान मां बनने में सफल हुई थीं।
इसी को लेकर बात करते हुए फराह खान ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मैं एक्ट्रेस नहीं हूं। मैंने 43 की उम्र में बच्चे किए क्योंकि कभी-कभी आप करियर बनाने में लगे होते हों और चीजें बाद में समझ आती हैं।' एक फर्टिलिटी क्लिनिक की ओपनिंग के दौरान फराह खान ने कहा था कि, कभी-कभी यह जरूरी होता है कि हम आगे बढ़कर इन तकनीकों के बारे में बात करें।
उन्होंने कहा था- 'हमें गर्व से स्वीकार करना चाहिए क्योंकि इससे लोगों को हिम्मत मिलती है। मैं गर्व से कहती हूं कि मैंने आईवीएफ के जरिए बच्चों को जन्म दिया है, कोई पिज्जा मैन बच्चों को डिलीवर नहीं करेगा।' वहीं, जब उनसे पूछा गया था कि वो शाहरुख खान और सलमान खान को क्या पैरेंटिंग सलाह देना चाहेंगी तो फराह खान ने मजेदार जवाब दिया था।
उन्होंने कहा था- 'शाहरुख खान के तो खुद तीन बच्चे हैं, उन्हें सलाह की कोई जरूरत नहीं है। मुझे खुद उनसे सलाह लेनी चाहिए।' वहीं, सलमान खान के बारे में उन्होंने कहा था- 'सलमान की जहां तक बात है, वो जैसा है बहुत अच्छा है, उसे सलाह की जरूरत नहीं है। वो बल्कि हमें सलाह दे सकता है। वो हम सबसे ज्यादा सफल और बुद्धिमान है।'


Click it and Unblock the Notifications
