Throwback: जब शादीशुदा धर्मेंद्र की इस एक्ट्रेस से बढ़ गई थी नजदीकियां, हेमा मालिनी ने उठाया था बड़ा कदम

धर्मेंद्र की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन काफी पसंद किया गया था। वहीं, एक और एक्ट्रेस थीं जिनके साथ धर्मेंद्र ने कई की जोड़ी काफी पसंद की गई थी और वो अनिता राज थीं। दरअसल, अनिता राज और धर्मेंद्र ने ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'अच्छा बुरा' में साथ काम किया था।
इसके बाद अनिता राज और धर्मेंद्र सबसे अधिक फिल्मों में साथ-साथ दिखे थे। दोनों ने 'नौकर बीवी का', 'जलजला', 'करिश्मा कुदरत का' जैसी फिल्मों में साथ दिखे। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन फिल्मों के दौरान धर्मेंद्र और अनिता राज की नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। लेकिन, जल्द ही हेमा मालिनी को इस बात की जानकारी मिल गई थी।
हेमा मालिनी को इस बात की जानकारी जैसे ही मिली धर्मेंद्र ने अनिता राज से दूरी बना ली थी। इतना ही नहीं, धर्मेंद्र इसके बाद कभी खुद भी अनिता राज के साथ फिल्मों में नजर नहीं आए थे। कहा जाता है कि धर्मेंद्र के घरवालों ने भी उन पर अनिता राज से दूरी बनाने के लिए काफी दबाव डाला था।

80-90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री
अनीता राज के बारे में आपको बता दें कि वो, 80 और 90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री में गिनी जाती थी। अनीता राज जगदीश राज की बेटी हैं। अपने पिता को देख उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था और बॉलीवुड में तेजी से अपनी पहचान स्थापित की थी।

21 साल तक रहीं गायब
कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनीता राज की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब वे करीब 21 साल तक सिल्वर स्क्रीन से गायब रही थीं। उन्होंने फिल्म निर्देशक सुनील हिंगोरानी से साल 1986 में शादी रचाई थी।

कई टीवी शोज में किया काम
फिल्मों के अलावा अनीता राज ने टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। अनीता राज ने '24', 'तुम्हारी पाखी', 'एक था राजा एक थी रानी' जैसे शोज में काम किया। टीवी सीरियल्स में निभाए गए उनके किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications