Throwback: जब श्रीदेवी ने महीनों तक नहीं की थी बोनी कपूर से बात, खुद किया था खुलासा
श्रीदेवी भले इस दुनिया को छोड़कर चली गई हों लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। श्रीदेवी का एक इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि वो अपने पति बोनी कपूर से तीन महीनों तक बात नहीं की थी। उन्होंने ये खुलासा 'मॉम' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया था।
2017 में अपनी फिल्म 'मॉम' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्रीदेवी ने कहा था- 'तीन महीनों दक मैंने बोनी जी से कोई बात नहीं की। मैं उन्हें सिर्फ गुड मॉर्निंग और गुड नाइट बोलती थी।' उन्होंने आगे कहा था- 'मैं पूरी तरह डायरेक्टर की एक्टर हूं। मैं पूरी तरह खुद को निर्देशक के सामने सरेंडर कर देती हूं। मैंने निर्देशक के विजन को फॉलो किया और उन्होंने शानदार काम किया है।'

70 के दशक में हुई थी मुलाकात
हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया था कि दोनों के बीच बातचीत बंद होने का क्या कारण थे। आपको बता दें कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी 1996 में हुई थी। एक पुराने इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा था कि उनकी श्रीदेवी से मुलाकात 70 के दशक में पहली बार हुई थी, जब वो एक तमिल फिल्म की शूटिंग कर रही थी।
1996 में रचाई शादी
दोनों के बीच बातचीत 1987 में मि.इंडिया फिल्म के दौरान शुरू हुई थी। 90 के दशक में बोनी कपूर और श्रीदेवी ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 1996 में शादी के बंधन में बंध गए। श्रीदेवी की दोनों बेटियों ने बॉलीवुड में कदम रखा है।
2018 में हुआ निधन
जाह्नवी कपूर जहां 'धड़क' फिल्म से डेब्यू कर चुकी हैं तो वहीं खुशी कपूर भी जल्द ही 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि श्रीदेवी का निधन 2018 में दुबई में हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications