..................... When bollywood actor Raza Murad refused to do a scene with actress Zeenat Aman in Daku Hasina। जब अभिनेता रजा मुराद ने इस एक्ट्रेस के साथ सीन शूट करने से कर दिया इनकार, जानें क्या था कारण - Hindi Filmibeat

जब रजा मुराद ने इस एक्ट्रेस के साथ सीन शूट करने से कर दिया इनकार, जानें क्या था कारण

When bollywood actor Raza Murad refused to do a scene with actress Zeenat Aman in Daku Hasina

रजा मुराद बॉलीवुड के सबसे मंजे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में लगभग 200 से अधिक फिल्में की हैं। रजा मुराद उन एक्टर्स में शुमार हैं जिन्हें एक्टिंग का चलता-फिरता स्कूल माना जाता है। उनके द्वारा किए गई कई सीन एक्टिंग कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स को दिखाए जाते हैं। लेकिन, एक समय ऐसा भी था जब रजा मुराद ने अपनी फिल्म के एक सीन में एक एक्ट्रेस को छूने से भी इनकार कर दिया था।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जीनत अमान थीं। दरअसल, दोनों 'डाकू हसीना' फिल्म में साथ काम कर रहे थे। फिल्म के एक सीन में रजा मुराद को जीनत अमान के साथ जबरदस्ती करनी थी, लेकिन रजा मुराद ने जीनत अमान के साथ वो सीन करने से इनकार कर दिया था और इसके पीछे की वजह भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि रजा मुराद और जीनत अमान असल जिंदगी में रिश्तेदार हैं।इसलिए, रजा मुराद जबरदस्ती वाला सीन नहीं करना चाहते थे। यहां तक कि फिल्म के निर्देशक रजा मुराद को बहुत देर तक समझाते रहे लेकिन उन्होंने वो सीन फिल्म में नहीं किया।

बाद में जीनत अमान खुद रजा मुराद को समझाने गईं कि उन्हें ये सीन करना चाहिए। एक एक्टर होने के नाते उन्हें हमेशा पहले अपने काम को तवज्जो देनी चाहिए ना कि रिश्ते को। जीनत अमान के काफी देर तक समझाने के बाद आखिरकार रजा मुराद उस सीन को करने के लिए तैयार हुए, जिसमें उन्होंने जीनत अमान को छूने से भी इनकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X