Uff Pics: दुल्हन बनकर भी सलमान को छेड़ना नहीं भूलीं बिपाशा बसु!
बिपाशा बसु आखिरकार मिसेज़ करण सिंह ग्रोवर बन चुकी है और उनकी शादी वाकई बॉलीवुड की यादगार शादी है। लेकिन उनका रिसेप्शन वाकई ज़बर्दस्त था जहां पूरा बॉलीवुड इकट्ठा दिखा।
अब जब सलमान किसी शादी में पहुंच जाए और उनकी शादी की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो बस यहां भी जब सलमान खान बिपाशा और करण को उनके रिसेप्शन पर बधाई देने पहुंचे तो सबका सवाल एक ही था। आपकी शादी कब?
इस पर सलमान खान ज़्यादा तो कुछ बोल नहीं पाए बस शरमा कर रह गए। ऊपर से सलमान खान शरमाते हुए आज भी इतने प्यारे लगते हैं कि पूछिए ही मत।
तो बस होना क्या था जब सलमान से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो वो शरमाने लगे लेकिन उनकी मदद करने को बिपाशा कूद पड़ीं।
उन्होंने फौरन कहा कि सलमान खान कभी शादी नहीं करेंगे। उन्हें शादी करनी भी नहीं चाहिए क्योंकि इनके इतने दीवाने हैं और ये भी सबसे प्यार करते हैं। इसलिए इन्हें ऐसा ही रहना चाहिए बिना शादी के। और बस इस बात पर देखिए सलमान की शरमाती हुई तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications