अमिताभ ने शाहरुख के लंच पर साफ किया हाथ
शाहरुख खान को पता भी नहीं चला और कोई उन का खाना खा के निकल गया। खाना चुराने वाला भी ऐसा-वैसा कोई नहीं बल्कि खुद बॉलीवुड बिग बी अमिताभ बच्चन। बिग बी ने खुद इस बात का खुलासा अपने ब्लॉग में किया। अमिताभ ने शाहरुख की वैनिटी वैन से खाना चोरी किया। शाहरुख उस समय शाहिद कपूर से बात करने में बिजी थे। अमिताभ के इस तरह चोरी करने की वजह उनकी स्वास्थ्य समस्याएं हैं। जब से उन्हे इस तरह की दिक्कतों से गुजरना पड़ा वह अपने खाने-पीने को ले कर काफी सतर्क हो गए हैं।
अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन लिखते हैं वह क्या रात थी। मैं तीन पत्ती की शूटिंग के लिए तैयार होने वैनिटी वैन के अंदर गया। लेकिन मुझे वहुत भूख लगी थी। इसलिए मैं निकला और शाहरुख के वैनिटी वैन में घुस कर उनके लंच से छोड़ा सलाद ले कर खाया। शाहरुख को इस बात का पता भी नहीं चला। वह उस समय शाहिद से बात कर रहे थे।
अमिताभ और शाहरुख की शीत युद्ध की खबरें सभी जानते हैं। लेकिन इधर काफी दिन से बिग बी इस युद्ध को खत्म करने के लिए प्रयासरत दिखाई पड़ते हैं। इससे पहले फिल्म पा के प्रीमियर के लिए भी बिग बी ने शाहरुख को आमंत्रित किया था। साथ ही उन्होने एक बार ब्लॉग के जरिए अपनी आपत्ति भी जताई थी कि शाहरुख को उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर बधाई देने पर भी उन्होने बिग बी को रेस्पॉंस नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications