ऐश्वर्या राय का नाम अच्छी अभिनेत्रियों में लेना भूले करण जौहर, अक्षय कुमार ने ले ली क्लास
अक्षय कुमार उन लोगों में से है जो दो टूक बातें करते हैं। इंडस्ट्री में अक्षय बहुत लंबा समय गुज़ार चुके हैं और अब नेपोटिज़्म पर बहस के बीच अक्षय कुमार और करण जौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां अक्षय कुमार करण जौहर की क्लास लेते दिख रहे हैं।
ये वीडियो, करण जौहर के शो कॉफी विद करण का है। करण जौहर ने अक्षय कुमार से एक सवाल पूछा और अक्षय ने जवाब में करण की क्लास ले ली।

करण ने अक्षय को कुछ हीरोइनों की लिस्ट दी और पूछा इनमें से से सबसे अच्छी अभिनेत्री कौन है। लिस्ट में कैटरीना, दीपिका, करीना का नाम था लेकिन अक्षय कोई और नाम ढूंढ रहे थे।
अक्षय ने करण जौहर से पूछा - ऐश्वर्या का नाम इस लिस्ट में क्यों नहीं है? करण चौंक गए। उन्होंने कहा अब आप मुझे मेरे बारे में खराब महसूस करवा रहे हैं। लेकिन अक्षय यहां पर भी नहीं रूके।
View this post on InstagramA post shared by 𝔸𝕚𝕤𝕙𝕨𝕒𝕣𝕪𝕒_ℝ𝕒𝕚_𝔹𝕒𝕔𝕙𝕔𝕙𝕒𝕟 (@aishwaryains_family) on
अक्षय ने साफ कहा कि मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा जब इस लिस्ट में ऐश्वर्या का नाम ही नहीं है। अब ये वीडियो फैन्स वायरल करते हुए कह रहे हैं कि ऐश्वर्या राय स्टार किड नहीं थीं इसलिए उनका नाम नहीं लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications