शाहरुख खान के साथ काम करेंगे अक्षय कुमार- लेकिन निर्देशक के सामने ये होगी शर्त?
Recommended Video

शाहरुख खान ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि मैं अक्षय कुमार के साथ फिल्म नहीं कर सकता क्योंकि हमारी टाइमिंग मैच नहीं होती है। हाल ही में जब केसरी के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से मुलाकात की, तो उनसे पूछा गया कि क्या कभी दोनों सुपरस्टार्स को फैंस साथ में देख पाएंगे? इस पर अक्षय कुमार ने कहा कि वो शाहरुख के साथ जरूर फिल्म करेंगे, लेकिन निर्देशक को टाइम मैनेजमेंट करना होगा।
अक्षय कुमार ने कहा- हां, मुझे लगता है कि हम दोनों फिल्म कर सकते हैं। यह संभव है। यूं भी दो हीरो वाली फिल्म में सोलो काम ज्यादा होता है.. तो मुझे उम्मीद है कि हम साथ काम कर सकेंगे। मैंने सलमान खान के साथ भी फिल्म की है।

मुझसे शादी करोगी के समय पर सलमान एक्सरसाइज वैगेरह करके 11 बजे तक आता था, मैं सुबह 7 बजे शूटिंग शुरु कर लेता था। तो निर्देशक डेविड धवन सुबह 7 बजे से मेरे साथ काम शुरु कर लेते थे.. और 11 बजे से 2, 3 बजे तक हम दोनों (सलमान, अक्षय) के साथ वाले सीन्स कर लेते थे। फिर मैं 3 बजे तक चला जाता था। और उसके बाद रात तक सलमान सोलो करता था काम। ये फिल्म 32 दिन में खत्म हो गई थी। तो इसी तरह मैं और शाहरुख भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











