SHOCK: बच्चन परिवार की बहू ने ये क्या किया.. वो भी सबके सामने!
[गपशप] जी हां, ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ ऐसा ही किया है जिससे सब हैरान हैं। आम जनता तो छोड़िए, खुद अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भी नहीं सोचा होगा कि ऐश स्टेज पर कुछ ऐसा कर सकती हैं। आप भी जानें.. आखिर ऐश ने ऐसा क्या कर दिया..

बता दें, हाल ही में स्टारडस्ट एवार्ड्स में ऐश्वर्या राय को फिल्म 'जज्बा' से कमबैक के लिए स्पेशल एवार्ड दिया गया। यह एवार्ड उन्हें अभिनेत्री रेखा के हाथों मिला। खैर..यहां तक तो सब ठीक था। लेकिन इसके बाद ऐश ने सबको तब हैरान कर डाला, जब उन्होंने रेखा को 'मां' कह कर संबोधित किया।
PICS: ऐश्वर्या राय का 'खास' लम्हा.. सलमान नहीं, शाहरूख खान थे साथ!
जी हां, ऐश ने एवार्ड हाथों में लेते ही कहा, मां के हाथों यह एवार्ड मिलना बहुत बड़ी बात है। इस पर रेखा ने ऐश से कहा- मुझे आशा है मैं तुम्हें यह एवार्ड देने आगे भी आती रहूं..
बता दें, जब ऐश और रेखा के बीच यह बातचीत चल रही थी, तो बिग बी भी ऑडियंश में बैठे थे। अब रेखा के साथ बच्चन परिवार का कैसा रिश्ता है, यह तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में ऐश का रेखा को मां कहकर बुलाना जया बच्चन को शायद भला न लगे। आखिर पुराना जख्म है..


Click it and Unblock the Notifications

