जब एक क्रेजी फैन ने 'मन्नत' में घुसकर की थी शाहरुख खान की बेइज्जती, हैरान रह गए थे किंग खान

शाहरुख खान पिछले तीन दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ देश नहीं दुनिया भर से लोगों का बहुत प्यार मिलता है। लाखों-करोड़ों फैंस और सिने प्रेमियों के दिलों में शाहरुख खान के लिए खास जगह है लेकिन, कई बार किंग खान का सामना क्रेजी फैंस से भी हुआ है।
यूं तो कई क्रेजी फैंस से शाहरुख खान मुलाकात कर उन्हें जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी दे देते हैं लेकिन, एक बार शाहरुख खान का सामना ऐसे फैन से हुआ था जो उनके बंगले 'मन्नत' में घुसकर उनकी ही बेइज्जती कर डाली थी और किंग खान खुद भी हैरान रह गए थे।
सालों पहले शाहरुख खान ने इस घटना का जिक्र एक न्यूज चैनल के शो में किया था। शाहरुख खान ने हंसते हुए बताया था कि उनके जन्मदिन के दिन ही ये वाकया हुआ था।

चोरी छिपे मन्नत में घुसा था फैन
शाहरुख खान ने कहा था कि, जन्मदिन के मौके पर पत्रकारों के साथ एक शख्स भी चोरी-छिपे मन्नत में घुस गया था। शख्स ने कपड़े उतारे और मन्नत के स्विमिंग पूल में घुस गया। वो काफी आराम से स्विमिंग पूल में डुबकी लगाई और अच्छे से नहाया भी। वहां पर रखे तौलिये से शरीर पोछा और कपड़े भी पहने।

सिक्योरिटी ने देखा
जब सिक्योरिटी ने शख्स को देखा तो पूछा कि वो घर में क्या कर रहा है। इस पर शख्स ने कहा कि, वो कुछ भी नहीं कर रहा है। वो बस नहाने आया था। शाहरुख खान के इस क्रेजी फैन ने गार्ड से कहा कि वो सिर्फ उस पानी में नहाने आया था जिसमें शाहरुख खान नहाता है।

कर डाली किंग खान की बेइज्जी
शाहरुख खान ने आगे बताया कि, सिक्योरिटी को भी ये बात मजाकिया लगी और उसने शाहरुख खान को इसकी सूचना दी। शाहरुख खान ने आगे कहा था- 'मैंने बोला रुको मैं मिलने आता हूं तो उस शख्स ने कहा - मिलना-विलना नहीं है मुझे, ज्यादा फ्री मत हो मेरे साथ। मैं बस पानी में नहाने आया था और अब मैं जा रहा हूं। मैं अब इससे ज्यादा इंपोर्टेंस नहीं दे सकता, और वो मन्नत से चला गया।'

वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो लंबे समय तक ब्रेक के बाद किंग खान सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज होगी। 'पठान', 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में साथ में नजर आएंगे। फैंस और सिने प्रेमियों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications