दीपिका, आलिया, कैट, सोनाक्षी.. इनके बारे में ये सोचते हैं सलमान खान!
[फीचर] सलमान खान जब मस्ती के मूड में रहते हैं तो कुछ भी बोलने से नहीं चूकते। शायद यही उन्हें 'सलमान खान' बनाती है। लिहाजा, हमें कोई अचंभा नहीं जब उन्होंने बॉलीवुड की इन टॉप एक्ट्रेसस के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा।
दुबई में AIBA एवार्ड्स के दौरान होस्ट बने करण जौहर ने सलमान से सवाल किया- आलिया भट्ट के साथ कौन सबसे बेस्ट लगता है? इस पर सल्लू मियां ने हंसते हुए जवाब दिया- सलमान खान।
इतना ही नहीं, बल्कि सलमान ने आगे कहा कि, मुझे लगता है मैं दीपिका पादुकोण के साथ भी अच्छा लगूंगा। वो वाकई काफी खूबसूरत हैं। बल्कि मैं कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीस, सोनाक्षी सिन्हा और नरगिस फाखरी के साथ भी अच्छा लगता हूं। सलमान का जवाब सुनकर करण जौहर समेत दर्शक भी मुस्कुरा उठे।
salman khan katrina kaif alia bhatt sonakshi sinha deepika padukone jacqueline fernandez सलमान खान कैटरीना कैफ आलिया भट्ट सोनाक्षी सिन्हा दीपिका पादुकोण जैकलीन फर्नांडीस


Click it and Unblock the Notifications