'रेस 3' के बाद.. सलमान खान के साथ इनकी जोड़ी.. दो, तीन फिल्मों में तो FINAL है!
अब कैटरीना कैफ हो या जैकलीन फर्नाडीज.. सलमान खान की जोड़ी जिसके साथ बन जाती है, उनके साथ वह अगली फिल्म में दिखते हैं। फिलहाल कैट के बाद.. यदि सलमान के साथ किसी की जोड़ी हॉट मानी जाती है.. तो वह हैं जैकलीन फर्नाडीज। किक के बाद ये दोनों सितारे रेस 3 में साथ दिखने वाले हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सलमान ने जैकलीन की दिल खोल पर तारीफ की।
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' भी मुसीबत में फंसी!
सलमान खान ने कहा कि जैकलीन को मैं उस समय से जानता हूं, जब वो श्रीलंका से बॉलीवुड आई थीं। वह बहुत ही मेहनती एक्ट्रेस हैं और उनमें गजब की एनर्जी है। जैकलीन फर्नाडीज के साथ काम करना हमेशा शानदार रहा है। वह बहुत ही टैलेंटेड और प्रोफेशनल हैं।

हाल ही में रेस 3 का गाना रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान- जैकलीन की हॉट जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। जैकलीन भी सलमान के साथ काम करके काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद नाडियाडवाला की 'किक 2' में भी सलमान- जैकलीन की जोड़ी ही फाइनल है। वहीं, रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में भी ये दोनों स्टार्स लॉक हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications