BAD: सलमान खान ने अजय देवगन की 'दृश्यम' साथ क्यों किया ऐसा!
[गपशप] सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर सलमान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया गया। बहरहाल, इसी महीने अजय देगवन की 'दृश्यम' भी रिलीज हो रही है।
निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम' 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन अपने गंभीर अवतार में नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।
OMg! शाहरूख- अजय देवगन साथ साथ.. किस फिल्म की है तैयारी!
कुछ ही समय पहले सलमान खान ने खुलासा किया कि जब उन्हें पता चली कि मराठी फिल्म 'जनिवा' भी बजरंगी भाईजान के साथ 17 जुलाई को रिलीज हो रही है, तो उन्हें बहुत डर लगा था। उन्होंने तुरंत ही फिल्म के निर्माताओं से कहा कि वे फिल्म की रिलीज पोस्टपोंड कर दें।
रणवीर सिंह- अर्जुन कपूर ने उड़ाया अजय देवगन का मजाक.. पड़ा मंहगा!
आपको बता दें, सलमान खान के कहने पर अब यह फिल्म को 17 जुलाई को नहीं, बल्कि 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है। यानि की अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के साथ। अब अजय देवगन को फिल्म 'जनिवा' से कितना खौफ है, यह तो पता नहीं। लेकिन अब यह बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म दृश्यम के साथ ही रिलीज होगी।
हम्मम.. खैर, हमें उम्मीद है कि दृश्यम के साथ अजय देवगन एक बार फिर अपने फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले हैं और उन्हें किसी भी फिल्म से डरने की जरूरत नहीं है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














