'गिल्ड अवार्ड-2013' में फीकी रही सलमान की मेजबानी
आमतौर पर हर महफिल, अवार्ड फंक्शन और इवेंट की जान कहे जाने वाले एक्टर किंग खान 'स्टार गिल्ड अवार्ड-2013' समारोह से नदारद रहें। क्यों? इस बात का पता तो नहीं लगा लेकिन शाहरूख के ना आने पर हर कोई उन्हें मिस करता दिखायी पड़ा। जिसक वजह से खुद सलमान खान को अपनी मेजबानी में वो स्वाद नजर नहीं आया होगा जैसा कि वो चाहते थे।
कहा जा रहा था कि सलमान मियां, शाहरूख और अभिषेक बच्चन को अपनी मेजबानी से यह दर्शाना चाह रहे थे कि वो भी उन दोनों से अच्छी मेजबानी कर लेते हैं। लेकिन अभिषेक मियां तो समारोह में पहुंचे थे लेकिन बादशाह खान ही नहीं आये जिसकी वजह से 'स्टार गिल्ड अवार्ड-2013' की शाम सलमान के लिए ही फीकी ही रही।
मालूम हो कि शाहरूख खान हमेशा अवार्ड फंक्शन में स्टेज संभालते नजर आते हैं जिसमें कई बार उन्होंने सलमान पर निशाना साधा है जिसके लिए उन्हें सबक सीखाने के लिए ही शायद सलमान मियां ने मेजबानी हाथ में ली थी लेकिन शाहरूख के ना आने से उनका सारी कोशिश धरी की धरी रह गयी।
गौरतलब है कि सलमान खान ने शनिवार को पहली बार 'स्टार गिल्ड अवार्ड-2013' समारोह की मेजबानी की है। यह पहला मौका था जब सलमान खान ने किसी शो को होस्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications
