RUMOUR: सलमान खान की 'सुल्तान'.. और कबीर खान का कनेक्शन!
[गपशप] कुछ ही दिनों पहले बजरंगी भाईजान डाइरेक्टर कबीर खान को सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के सेट पर देखा गया। यूं तो कबीर फिल्म से किसी तरह भी नहीं जुड़े हुए हैं, लिहाजा उनका सुल्तान की सेट पर दिखना खबरें बना गया।
सलमान खान ने हाल ही में सुल्तान के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग शुरु की है। जहां काफी सारे एक्शन और कुश्ती के सीन्स फिल्माने हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने आज से पहले कभी इस तरह के सीन नहीं किये होंगे।
Must Read: सलमान खान.. ऋतिक और दीपिका पादुकोण.. कैसी रहेगी जोड़ी!
इसी शूटिंग के बीच सलमान के दोस्त कबीर भी सेट पर देखे गए। दरअसल, सलमान चाहते थे कि कबीर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के वक्त सेट पर मौजूद हों। सूत्रों के अनुसार, वहां मौजूद कबीर खान ने न सिर्फ एक्शन सीन्स को मॉनिटर किया, बल्कि जरूरी बदलाव के आडियॉज भी दिए।
याद दिला दें, कबीर खान के साथ सलमान खान ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लिहाजा, सलमान से उनका काफी गहरा कनेक्शन है।
यहां जानें सलमान खान की सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications



