SHOCK: 'सुल्तान' ने उड़ा दी है सलमान खान की नींद.. चल रही है स्पेशल प्लानिंग!
[गपशप] 'सुल्तान' के लिए कुछ भी.. फिलहाल, सलमान खान इस फिल्म को लेकर जितने सीरियस हैं, उससे तो यही लगता है कि फिल्म धमाकेदार होने वाली है। फिल्म के पहले पोस्टर ने ही जो जादू किया है, वह लोगों के दिमाग से अब तक उतर नहीं पाया है। बता दें, इस फिल्म के लिए सलमान बहुत मेहनत कर रहे हैं।
सलमान खान न सिर्फ अपने वजन पर काम कर रहे हैं बल्कि कुश्ती की प्रॉपर ट्रेनिंग ले रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान ने अपने पनवेल फॉर्महाउस में एक छोटी सी क्रिएटिव टीम बनाकर रखी है, जिसमें फिल्म से जुड़े सदस्य और उनके ट्रेनर भी शामिल हैं। सलमान भी रात में ज्यादातर अपना समय यहां गुजारते हैं और रात- रातभर सुल्तान पर चर्चा होती है।
कोई शक नहीं कि सुल्तान 2016 में काफी शानदार एंट्री करने वाली है। सलमान की मेहनत देखकर तो इंडस्ट्री भी अब इस फिल्म का इंतजार कर रही होगी।
यहां जानें सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications

