..................... What is going on between Shahrukh-Gauri ? | शाहरुख से दूर-दूर क्‍यों हैं गौरी? - Hindi Filmibeat

शाहरुख से दूर-दूर क्‍यों हैं गौरी?

By Ajay Mohan

Shahrukh Khan and Gauri Khan
इंडियन प्रीमियर लीग में केकेआर के लगभग हर मैच में शाहरुख खान को आप देख रहे होंगे, वो भी अपने बच्‍चों के साथ। लेकिन क्‍या आपने कभी उनकी पत्‍नी गौरी खान को देखा? नहीं, क्‍योंकि गौरी आईपीएल देखने शाहरुख संग आयी ही नहीं।

कहीं ऐसा तो नहीं कि आजकल शाहरुख की गौरी से बन न रही हो और इसी का गुस्‍सा मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में बुधवार को फूट पड़ा हो। खैर हम इस बात के कयास तो लगाये जा सकते हैं, लेकिन पक्‍के तौर पर सिर्फ शाहरुख ही बता सकते हैं। गौरी के स्‍टेडियम में नहीं दिखने का दूसरा कारण उनका रियल इस्‍टेट का बिजनेस हो सकता है, जिसकी वजह से वो पुणे में कुछ ज्‍यादा ही व्‍यस्‍त हैं। वे वहां पेटहाउस डिजाइन कर रही हैं।

इस कहानी का एक अन्‍य पहलू कहता है कि शाहरुख और गौरी की शादीशुदा जिंदगी में इन दिनों खटास चल रही है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा मानी जा रही हैं। वैसे प्रियंका कई जगहों पर शाहरुख खान के साथ देखी जा चुकी हैं और एक पार्टी में गौरी प्रियंका से दूरियां बनाती भी दिखी थीं। तभी यह लगने लगा था कि गौरी प्रियंका से चिढ़ने सी लगी हैं।

खैर बॉलीवुड जगत के सितारों का सच क्‍या है झूठ क्‍या ये तो वही बता सकते हैं, लेकिन अगर उनके जीवन में कोई बड़ा फेरबदल आता है तो उनके फैन्‍स को फर्क जरूर पड़ता है और यही कारण है कि हम उनकी जिंदगी की छोटी-बड़ी घटनाओं से आपको रू-ब-रू कराते रहते हैं। हमारी दुआ रहेगी कि गौरी और शाहरुख की शादीशुदा जिंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X