Shhh: सीक्रेट हॉलीडे पर एक साथ हैं ये बॉलीवुड के 'Just Friends'
हाल ही में खबर थी कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच आलिया के एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ कहा सुनी भी हुई।
हालांकि सारी बातें केवल गपशप गली में घूम रही हैं। सामने से आलिया और सिड रिलेशनशिप में हैं, ये बात भी दोनों में से किसी ने कुबूल नहीं की है।
[सलमान किसी लड़की के साथ ये नहीं कर सकते... कुछ भी हो जाए!]
बहरहाल, उड़ता पंजाब की सक्सेस के बाद आलिया भट्ट ने काम से छुट्टी ले ली है और लंदन घूमने जा चुकी हैं। लेकिन ज़रा सोचिए कि लंदन में उनके साथ छुट्टियां मनाते और कौन दिखा? जी हां सिद्धार्थ मल्होत्रा!
हालांकि आलिया और सिड साथ में सुपरक्यूट लगते हैं पर दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में मीडिया से कभी बात नहीं की है। हालांकि आलिया और सिड को साथ देख उनके फैन्स काफी खुश हो जाएंगे।
["ना मैं लड़कीबाज़ हूं....ना वो शराबी थी...बस ब्रेकअप होना था"]
पिछले दिनों आलिया - सिड के ब्रेकअप की खबरों से उनके फैन्स काफी उदास थे। इस लंबे लुका छिपी के खेल में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा अकेले नहीं हैं, कई बॉलीवुड कपल्स उनके साथ हैं -


Click it and Unblock the Notifications