कंगना-सलमान में क्या पक रहा है?
सलमान खान और कंगना इन दिनों अच्छे दोस्त बनते जा रहे हैं। दोनों की दोस्ती का आलम यह है कि वे दोनों एक दूसरे की परेशानी को भी समझने लगे हैं। कुछ वक्त पहले खबर आयी थी कंगना रणावत ने फिल्म तनु वेड्स मनु के प्रोमोशन के लिए सलमान खान से टिप्स लिये थे और सलमान ने अच्छे दोस्त की तरह उन्हें टिप्स दिये भी थे।
हालांकि दोनों ने एक दूसरे के साथ कभी काम नहीं किया है। लेकिन इसके बावजूद वे दोनों एक दूसरे के शुभचिंतक हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार दस का दम के सेट पर हुई थी। खबर है कि कंगना रणावत और सलमान खान ने मेहबूब स्टूडियो में शूटिंग के बाद एक साथ वक्त भी गुजारा। दोनों अपनी अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मेहबूब स्टूडियो में थे।
जब सलमान को यह पता चला कि कंगना भी वहीं शूटिंग कर रही है तो उन्होंने अपना काम जल्दी से पूरा किया किया ताकि दोनों एक साथ समय बीता पाये। कंगना ने अपनी फिल्म गेम के प्रोमो शूटिंग पूरी करने के बाद सलमान खान के साथ अच्छा वक्त बिताया। ये भी सुनने में आ रहा है कि कंगना को सलमान खान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म में काम करने का मौका देंगे। साथ ही सलमान खान ने महेश मांजरेकर से कंगना के लिए पैरवी की है कि वे उन्हें अपनी फिल्म में शामिल करें।
इसी समय फिल्म गेम के प्रोमो शूट के दौरान और सलमान खान की रेडी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन और सलमान खान आमने सामने हुए लेकिन दोनों ने एक दूसरे को अनदेखा किया लेकिन यह खबर मीडिया के कानों से बच नहीं पायी और खबर बन गयी।


Click it and Unblock the Notifications











