..................... What is common between Salman's Prem Ratan Dhan Payo and Ek Tha Tiger - Hindi Filmibeat

'प्रेम रतन धन पायो' और 'एक था टाइगर' में क्या है COMMON!

[गपशप] सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की रिलीज डेट अब पहले कर दी गई है। सलमान खान और सोनम कपूर की यह फिल्म अब 13 नवंबर की बजाए 11 नवंबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी।

अब आप सोच रहे होंगे, आखिर सलमान की इन दोनों फिल्मों 'प्रेम रतन धन पायो' और 'एक था टाइगर' में ऐसी क्या बात है, जो कॉमन है! तो आपको बता दें, दोनों ही फिल्मों ने ट्रेंड को तोड़ते हुए शुक्रवार की बजाए बुधवार को रिलीज के लिए सही माना।

जी हां, प्रेम रतन धन पायो शुक्रवार नहीं, बल्कि हफ्ते के बीच बुधवार को रिलीज होगी। दरअसल फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसीलिए समय का यह बदलाव छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

बुधवार को रिलीज होगी 'प्रेम रतन धन पायो', जिससे अब दर्शक तीन नहीं बल्कि 5 दिनों तक वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। याद दिला दें, सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' भी बुधवार को रिलीज की गई थी। वह दिन था 15 अगस्त यानि की दर्शक स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी की वजह से परिवार के साथ सिनेमाघर आ सकें।

जानिए सलमान खान के फेवरिट गाने..खुद सलमान ने किया शेयर..

वहीं फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखें तो आपको विश्वास हो जाएगा कि निर्देशक कबीर खान का फैसला जबरदस्त रहा। एक था टाइगर ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। जिसकी एक बड़ी वजह थी कि दर्शकों के पास फिल्म एन्जॉय करने के लिए पांच दिनों का नॉन स्टॉप समय था।

लिहाजा, उम्मीद की सकती है कि सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' भी साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी। साथ ही 100 करोड़ में एंट्री के साथ सलमान की लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ जाएगी।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X