सलमान खान और आमिर खान पर गोविंदा का बयान- एकदम जबरदस्त
हाल ही में आमिर खान ने गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा था कि मैंने उनकी फिल्म सैंडविच 15 बार देखी है। जब इस बारे में गोविंदा को बताया गया तो उन्होंने आमिर को धन्यवाद दिया साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी की। सिर्फ आमिर ही नहीं, बल्कि गोविंदा ने अपने अच्छे दोस्त सलमान खान की भी तारीफ की।
INTERVIEW: बॉक्स ऑफिस के लिए मुझे अलग तरह की फिल्में करनी होगी
गोविंदा ने कहा- आमिर का बहुत बहुत धन्यवाद। मुझे तो ऐसा लगता है कि जो अच्छा आर्टिस्ट होता है वह किसी का अच्छा काम देख ले तो बिना तारीफ किये वह नहीं रहता। जहां तक आमिर की बात है.. तो उस आदमी में जो कमाल है वो और किसी में है ही नहीं। जैसे आमिर है, जैसा वो सोचता है और जो उसकी मेहनत है उसे आज तक कोई मैच नहीं कर पाया है। अब सलमान कर रहे हैं, अब उसमें वो हद आई है कि उसकी मेहनत दिखाई देती है फिल्मों में।

गौरतलब है कि गोविंदा की फिल्म फ्राइडे 12 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ वरूण शर्मा भी दिखेंगे। साथ ही गोविंदा की दूसरी फिल्म रंगीला राजा भी तैयार हो रही है। उम्मीद है इन फिल्मों के साथ गोविंदा एक बार फिर दर्शकों के दिल में जगह बना पाएंगे।
पिछले कुछ समय में गोविंदा ने कई दिलचस्प बयान दिये हैं, जिनमें से कुछ विवादस्पद भी रहे.. यहां पढ़ें गोविंदा के बयान-


Click it and Unblock the Notifications