#Leaked...दूसरे की बीवी से रोमांस कर शाहरूख का होगा THE END!
शाहरूख खान और इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म गाइड का रीमेक है ये तो सब जान ही गए होंगे। वहीं फिल्म में वहीदा रहमान का किरदार निभाएंगी अनुष्का शर्मा। और सूत्रों की मानें तो फिल्म का नाम इम्तियाज़ अली सफरनामा रख सकते हैं।
फिल्म गाईड शाहरूख खान की कहानी होगी और अनुष्का शर्मा होंगी उनकी टूरिस्ट। और इसी सफर की कहानी होगी सफरनामा। इम्तियाज़ अली के साथ अब शाहरूख के इस प्रोजेक्ट की तैयारी रात रात भर शाहरूख के घर पर चलती रहती थी।
दरअसल, इम्तियाज़ अली तमाशा के बाद काफी कन्फ्यूजन में थे और ऐसे में उनकी मदद कर रहे थे शाहरूख खान। दोनों मिलकर फिल्म की कहानी, किरदार और ट्रीटमेंट पर बात कर रहे हैं।
[थप्पड़ से नहीं...बस शाहरूख से 'डर' लगता है साहब!]
इतना ही नहीं शाहरूख ने इम्तियाज़ अली को तमाशा, हाईवे और रॉकस्टार के सीरियस वाले फेज़ से बाहर निकलकर पुराना रोमांस किंग बनने की सलाह भी दे डाली है।
इम्तियाज़ अली की होगी तो इसमें रोमांस का तड़का लगना तो ज़रूरी है। अब देखना है कि शाहरूख अनुष्का के सफरनामे को लेकर इम्तियाज़ रोमांस का तड़का कैसे लगाते हैं क्योंकि उनकी हर कहानी का मूल होता है रोमांस।
जानिए फिल्म में क्या क्या दिख सकता है -


Click it and Unblock the Notifications