बिपाशा को हुआ रणबीर से प्यार?

पहले दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ हाथों में हाथ डाले हर कार्यक्रम में नजर आते थे। लेकिन जॉन जहां एक तरफ अपने दोस्तों की दुनिया में व्यस्त हैं, वहीं बिपाशा भी अपना ज्यादा से ज्यादा समय रणबीर कपूर के साथ बिता रही हैं।
देखे: चार्ली चैप्लिन बने अक्षय कुमार
यही नहीं, बिपाशा ने तो अपने अकेले होने का ऐलान भी कर दिया। जॉन-बिपाशा के रिश्ते में दरार की खबर उस वक्त और पुख्ता होती नजर आई जब जॉन ने एक बार वही खता दोहराई जिससे बिपाशा पहले भी उनसे नाराज हो चुकी थीं। दरअसल निर्देशक अब्बास टायरवाला के साथ अपनी अगली फिल्म में जॉन ने अब्बास की पत्नी और फिल्म की हीरोइन पाखी के साथ एक चुम्बन दृश्य फिल्माया।
देखे: कैटरीना अगली ऐक्शन अभिनेत्री
यह दृश्य खुद अब्बास टायरवाला ने फिल्म में डाला है, लेकिन अगर जॉन चाहते तो इनकार कर सकते थे। लेकिन बिपाशा को जलाने के लिए उन्होंने ऐसा नहीं किया।इससे पहले जॉन द्वारा कैट के साथ फिल्म न्यूयॉर्क में हॉट सीन देने पर भी बिपाशा और जॉन के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। और अब इतिहास खुद को एक बार फिर दोहरा रहा है यानी वे दूरियां फिर बढ़ती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications