क्या होगा जब मिलेंगे युवी-दीपिका और माल्या?

इसी आईपीएल की देन हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के छोटे मालिक सिद्धार्थ माल्या की प्रेमकहानी। जो आईपीएल सीजन के दौरान बड़े ही चाव से पढ़ी गयी और सुनी गयी। कहा जाता था कि दीपिका और सिद्धार्थ माल्या एक-दूसरे को बेइंतहा मोहब्बत करते थे।
युवराज को खरीद कर पछता रहे हैं विजय माल्या
आईपीएल के मैचों के दौरान दीपिका को कई बार सिद्धार्थ की बगल वाली सीट पर बैठे हुए, सिद्धार्थ के गले मिलते देखा गया है। यही नहीं कई बार तो कैमरे में दोनों एक दूसरे को किस करते भी पकड़े गये लेकिन पिछले कुछ दिनों से दीपिका और सिद्धार्थ माल्या के ब्रेकअप की खबरें हैं और इन दिनों दीपिका का नाम अभिनेता रणवीर सिंह से जो़ड़ा जाता है।
बुधवार को हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 करोड़ में युवराज सिंह को खरीदा है। भारत के हरफनमौला युवराज सिंह भी कभी दीपिका के प्यार में गिरफ्तार थे। इन दोनों का भी इश्क आईरपीएल 1 की देन बताया जाता है। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के करीब रहे लेकिन दोनों के बीच में दरार तब आयी जब आईपीएल के दौरान दीपिका चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी से मिली।
कहते तो यह भी हैं कि युवराज ने ही दीपिका को धोनी से मिलवाया था और धोनी से मिलने के बाद दीपिका,युवराज को भूल गयीं हालांकि यह रिश्ता भी काफी चला नहीं और धोनी-दीपिका की नजदीकियां भी खत्म हो गयीं और धोनी ने अपने बचपन की दोस्त साक्षी रावत से शादी कर ली।
एक बार फिर से आईपीएल ने दीपिका, युवराज और सिद्धार्थ माल्या को मिलने का मौका दिया है। क्योंकि तीनों ही आईपीएल मैचों के दौरान रॉयल चैलेंजर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।
जहां सिद्धार्थ माल्या बैंगलोर टीम के मालिक के बेटे और पार्टनर हैं वहीं दीपिका पादुकोण टीम की ब्रांड एंबेसडर हैं और बुधवार 2014 के बाद युवराज सिंह आरसीबी टीम के खिलाड़ी हो गये हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि तीनों ही एक्स-प्रेमी एक ही छत के नीचे आकर क्या गुल खिलाते हैं, वैसे इसमें कोई शक नहीं है तीनों जब मिलेंगे एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा, अब यह रंग अच्छा होगा या खराब यह तो आईपीएल 7 देखने के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications