शाहरुख-सलमान का पेंटिंग प्रेम
क्या आप जानते हैं कि सलमान खान और शाहरुख खान में क्या समानता है? वैसे तो दोनों में छत्तीस का आंकड़ा रहता है।लेकिन इन दोनों के बीच कुछ ऐसा भी है जो दोनों को ही पसंद है। ये है दोनों का पेंटिंग प्रेम। सलमान खान तो मौका मिलते ही पेंटिंग बनाते हैं। पिछले साल सलमान ने रनबीर कपूर को उनके दादा और बॉलीवुड अभिनेता राजकपूर की पेंटिंग गिफ्ट की थी। रनबीर उस समय दस का दम टेलीविजन शो में आए हुए थे। सलमान उस टेलीविजन शो को होस्ट कर रहे थे।
शाहरुख खान इस मामले में सलमान से एक हाथ आगे हैं। हाल ही में उन्होने एम एफ हुसैन के साथ एक लाइव शो के दौरान कैनवास शेयर किया था। यह शो मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों की स्मृतियों में आयोजित किया गया था। बाद में यह पेंटिंग लंदन में नीलामी के लिए रखी गयी। इस नीलामी से आया पैसा चैरिटी के लिए दिया गया। तो शाहरुख इस मामले में भी सलमान से एक हाथ आगे ही रहे।


Click it and Unblock the Notifications