'हाउसफुल 3' और अभिषेक बच्चन.. पर ऐश्वर्या राय बच्चन का COMMENT..
ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल कान्स और अपनी फिल्म सरबजीत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन इन बातों के बीच भी ऐश ने अभिषेक बच्चन की फिल्म के लिए समय निकाल लिया और काफी तारीफें भी की हैं।
'हाउसफुल 3' के बारे में पूछे जाने पर ऐश्वर्या राय ने कहा, हाउसफुल सीरिज हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आता है.. यह एक बहुत बड़ी फिल्म है। मुझे अभिषेक और अक्षय कुमार ने फिल्म के कुछ सीन देखने के बुलाया, मैंने देखा.. और मुझे बहुत मजा आया।
PICS: ड्रग्स के बाद.. काला धन.. KHANS की इस एक्ट्रेस के पीछे पड़ी पुलिस!

ऐश ने कहा, बतौर एक्टर मैं हर तरह की फिल्में करना चाहती हूं.. गंभीर भूमिकाओं के साथ साथ कॉमेडी भी। मुझे हमेशा से कॉमेडी फिल्में ज्यादा मुश्किल लगती हैं। लेकिन हाउसफुल की टीम ने बेहतरीन काम किया है।
अभिषेक बच्चन पर बात करते हुए ऐश ने कहा, मेरी और अभिषेक की फिल्म बिल्कुल ही अलग है। लेकिन हम दोनों को ही कॉमेडी बहुत पसंद है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हाउसफुल 3 को भी फैंस उतना ही पसंद करेंगे.. जितना इस सीरिज की बाकी दो फिल्मों को किया है।


Click it and Unblock the Notifications

