‘स्लमडॉग मिलियनेअर’ के देव-फ्रीडा करेंगे शादी !

इस फिल्म की शूटिंग करते वक्त ही दोनों को प्यार हो गया था। प्रदर्शन के बाद फिल्म सिनेप्रेमियों द्वारा हाथों हाथ ली गई। लोकप्रियता का आलम यह रहा कि फिल्म ने विभिन्न श्रेणियों में ऑस्कर जीते और तभी दोनों ने स्वीकार किया कि वे डेटिंग कर रहे हैं।
देखें फ्रीडा पिंटो का जलवा
एक सूत्र के मुताबिक पिछले दिनों फ्रीडा और देव को लॉस एंजिलिस की एक प्रख्यात बेकरी शॉप पर शादी के केक की जानकारी लेते पाया गया। इसके अलावा वे भारत के लिए विभिन्न फ्लाइट शेडच्यूल्स की जानकारी करते भी पाए गए।
दोनों परंपरागत रीति-रिवाज के साथ भारत में शादी करने के इच्छुक हैं, जिसके बाद एक भव्य पार्टी दी जाएगी। यह अलग बात है कि संभावित शादी के बाबत न तो यह जोड़ी कोई खंडन करती है और न ही पुष्टि।


Click it and Unblock the Notifications