हम 'रेस' को DHOOM से भी बड़ी फ्रैंचाइजी बनाना चाहते हैं- सलमान खान
रेस 3 इस फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों की तुलना में काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। इस पर बात करते हुए सलमान खान ने मजाक में कहा- हां, हम रेस को धूम फ्रैंचाइजी से भी बड़ा बनाना चाहते थे। सलमान ने कहा कि यह फिल्म रेस और रेस 2 से काफी अलग है। इसमें आपको रेस के साथ हम आपके हैं कौन का मिक्स मिलेगा.. यानि की एक्शन और फैमिली ड्रामा।
''मैं सलमान खान के लिए कुछ भी कर सकती हूं..''
सलमान ने कहा, रेस 3 की ख़ूबी ये है कि इसे तीन गुना बेहतर बनाया गया है। इसे काफी बड़े स्तर पर बनाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में काम करने का अनुभव बहुत ही बढ़िया था, हम रेस 4 बनाने के बारे में भी सोच रहे हैं।

सुपरस्टार ने कहा, रेस 3 बहुत मेहनत से बनाया गया है। हमने इस बार डिस्ट्रिब्यूशन भी किया है। फ़ायदा या नुक़सान हमारा ही होगा। साथ ही यह मेरी पहली 3डी फिल्म है, इसके पहले मैंने छोटा चेतन और अवतार फ़िल्में 3डी में देखी हैं। यह रेमो डीसूजा का आइडिया था कि फिल्म को 3डी में शूट करना चाहिए।
यहां जानें रेस 3 क्यों बॉक्स ऑफिस पर क्यों हो सकती है सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications