''फिल्म की शूट पूरी होगी या नहीं, रिलीज़ होगी या नहीं...अब हमें नहीं पता''
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ड्रामे से अब जग्गा जासूस की टीम ऊब चुकी है। 11 अप्रैल से फिल्म का मोरक्को का शे़ड्यूल पूरा होना था लेकिन अब वो फिर कैंसिल हो गया और रणबीर और कैटरीना दोनों ही अलग अलग जगह पर पार्टी करते दिखे थे।
फिल्म पूरी होगी या नहीं ये अब किसी को नहीं पता। वहीं फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो इस रोज़ रोज़ के ड्रामे से सब तंग आ चुके हैं। हर बार बैग पैक करते हैं और आखिरी मिनट पर मेसेज आ जाता है कि शूट कैंसिल हो गया।
[ALERT: बस एक मुलाकात और सलमान - रणबीर साथ साथ?]
अब तक हम में से किसी को नहीं पता कि जग्गा जासूस की शूटिंग कभी पूरी होगी या नहीं, फिल्म पूरी बनेगी या नहीं। फिल्म रिलीज़ होगी भी या नहीं। गौरलतब है कि जग्गा जासूस जून 2015 में रिलीज़ और फिल्म 1 साल लेट हो चुकी है।
अगर अभी भी फिल्म को लेकर टीम सीरियस नहीं होती है तो बेहतर है कि रणबीर कपूर को फिल्म से पल्ला झाड़ लेना चाहिए। वैसे जानिए एक ब्रेकअप ने कितनी फिल्मों का बंटाधार किया -


Click it and Unblock the Notifications
