..................... Watch What Shahrukh Khan Said About Ranveer In This Viral Video - Hindi Filmibeat

जब शाहरुख खान ने रणवीर से कहा- तुम आ गए हो, अब हमारा क्या होगा.. Viral Video

2018 का अंत शाहरुख खान और रणवीर सिंह की फिल्मों के साथ हुआ। जहां रणवीर सिंह की सिंबा ने शाहरुख की जीरो को बुरी तरह पछाड़ दिया। इसी मौके पर सोशल मीडिया पर शाहरुख और रणवीर की एक पुरानी वीडियो वायरल हो गई है, जहां शाहरुख अवार्ड फंक्शन के स्टेज पर रणवीर से बोल रहे हैं कि अब हमें डरना चाहिए क्योंकि तुम आ गए हो।

दरअसल यह मौका था स्टार स्क्रीन अवार्ड्स का, जहां रणवीर सिंह को उनकी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड दिया गया था। रणवीर को यह अवार्ड करण जौहर के हाथों से मिला था और स्टेज पर होस्ट थे शाहरुख और शाहिद कपूर। रणवीर अवार्ड लेकर काफी इमोशनल हो गए थे। जिसके बाद शाहरुख ने उन्हें कहा- अब रोना तो हमें चाहिए.. तुम आ गए हो अब हमारा क्या होगा।

Shahrukh Khan

बता दें, रणवीर सिंह हमेशा से शाहरुख के बड़े फैन रहे हैं और समय समय पर इस बात का जिक्र भी किया है। वहीं, अब 8 साल बाद की बात करें तो जहां रणवीर सिंह बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दिये जा रहे हैं और अवार्ड्स अपने नाम कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख बैक टू बैक फ्लॉप फिल्म दे रहे हैं.. समय का पहिया.. शायद इसे ही कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X