VIDEO: यही था बाकी.. सलमान खान केस पर सुनिए राखी सावंत का बयान
[गपशप] बॉलीवुड में कोई विवाद हो और उस पर राखी सावंत की टिप्पणी न आए तो मजा नहीं आता.. है न! खैर, सलमान खान का हिट एंड रन केस का मामला भले ही फिलहाल शांत हो गया हो, लेकिन राखी उसपर शांत नहीं हुई हैं। दबंग खान की जबरदस्त फैन और एक्ट्रेस राखी से जब इस केस से संबंधित सवाल पूछा गया तो उनका रिएक्शन देखने लायक था।
बातों बातों में राखी कई कंट्रोवर्शियल बात भी कह गईं। लेकिन फिर राखी तो राखी हैं..उन्हें कौन शांत करा सकता है। राखी ने सिरे से नकार दिया कि हिट एंड रन केस में सलमान दोषी हैं। उन्होंने कहा कि सलमान स्टार हैं इसीलिए उन्हें फंसाया जा रहा है।
इतना ही नहीं, बल्कि राखी यह भी कहने से नहीं चूकीं कि सलमान ने कोई बॉम्ब ब्लॉस्ट तो नहीं किया है। दोषी उनका ड्राइवर है लेकिन सेलिब्रिटी हैं तो सभी उनसे पैसे लूटने के लिए उन्हें फंसा रहे हैं। अब इससे आगे राखी ने क्या कहा, वह आप खुद ही सुन लें-


Click it and Unblock the Notifications
