सुष्मिता ने उड़ाया वसीम का विकेट

जिन्होंने एक पाक न्यूज चैनल में कहा कि उन्हें सुष्मिता सेन बेहद सुंदर लगतीं हैं। शो के दौरान जब वसीम से पूछा गया कि यदि वह किसी फिल्म में काम करते हैं तो नायिका के तौर पर किस अभिनेत्री को लेना चाहेंगे, तो उन्होंने तपाक से सुष्मिता का नाम लिया। वसीम ने सुष्मिता को बेहद खूबसूरत अभिनेत्री करार देते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद करते हैं।
खैर वसीम की पत्नी हुमा खान का इंतकाल पिछले साल कैंसर के चलते हो गया था, तब से वसीम अकेले हैं लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि वो शादी में रूचि नहीं रखते हैं। खैर कोई जरूरी तो नहीं पसंद प्यार और शादी में तब्दील हो जाये। फिलहाल तो इतना ही कहा जा सकता है कि वसीम सुष को पसंद करते हैं, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है, अब ये कितनी गहरी है ये तो वो ही दोनों जानते हैं। और दोस्ती के आगे भी ये रिश्ता पहुंचेगा ये भी दोनों को ही तय करना है।


Click it and Unblock the Notifications